भिवानी: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर पांच किलोमीटर दायरे में सफेद पट्टी पूरी तरह गायब है। हाईवे पर पहले से बनी सफेद पट्टी भी अब काफी धुंधली हो चुकी है जिससे धुंध के समय वाहन चालकों के लिए आगे का रास्ता समझना मुश्किल होगा।

हाईवे पर सात दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर संकेतकों का इंतजार बना हुआ है और खतरनाक स्पीड ब्रेकर भी हादसे की आशंका बढ़ा रहे हैं। यह मार्ग दिल्ली को भिवानी के रास्ते हरियाणा और राजस्थान से जोड़ता है, जिस पर रोज करीब 75 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 एक्सटेंशन कुल 243 किलोमीटर लंबा है। राजस्थान के राजगढ़ से पानीपत तक बना यह मार्ग यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किया गया लेकिन रास्ते में कई मुश्किलें अभी भी कायम हैं।

Tags: