भिवानी: स्थानीय पुराना बस स्टैण्ड स्थित ढाणी गुजरान के आंगनबाड़ी केन्द्र में महिला और बाल विकास विभाग के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को समय-समय पर जरूरी चेकअप, आयरन की गोलियां लेने तथा पौष्ठिक खान-पान संबंधीत जागरूक किया।
गोद भाराई कार्यक्रम में संबंधित ऐरिया की सभी कार्यकत्र्ता सुनीता, उर्मिला, अर्चना, बबीता, अंजना, अंजू, मुनेश तथा सर्कल सुपरवाइजर अनीता उपस्थित रही।