Behal: अनियंत्रित बस दीवार से टकराई, यात्री सुरक्षित

Update: 2026-03-31 10:00 GMT

बहल: हरियाणा राज्य परिवहन निगम की सवारियों से भरी बहल-लोहारू रूट की एक बस सोमवार को स्टीयरिंग फेल होने के कारण बहल पहुंचने से पहले ही कॉलोनी में दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।

अनियंत्रित बस मुख्य सड़क से नीचे उतरकर करीब 30 फुट दूर कच्चे रास्ते में चली गई और सीमेंट टाइल्स से बनी दीवार से टकराकर एक ओर से जमीन में धंस गई। टक्कर के कारण बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस को अनियंत्रित होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में सभी सवारियां निजी वाहनों के जरिए बस स्टैंड पहुंचीं।

Tags:    

Similar News