अशोक तंवर ने अपनी ही पार्टी को दी चेतावनी

Update: 2023-03-09 10:01 GMT

यमुनानगर: हरियाणा कांग्रेस की आपसी गुटबाजी का शिकार होकर कांग्रेस से निकले अशोक तंवर अब आम आदमी पार्टी में हैं मगर अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी को भी चेतावनियां देनी शुरु कर दी हैं। अशोक तंवर ने अपनी पार्टी यानि आम आदमी पार्टी को चेतावनी दी है कि यदि मिल जुल कर ना लड़े तो हश्र वैसा ही होगा जैसा हरियाणा में कांग्रेस का हुआ था।

अशोक तंवर कहना चाहते हैं कि हरियाणा में कांग्रेस एडी चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी सत्ता में नहीं आई है और यदि आपस में मिल कर ना लड़े तो हरियाणा में आम आदमी पार्टी के हाथ भी कुछ नही लगने वाला।अशोक तंवर अपनी पार्टी के नेताओं सहित यमुनानगर पहुंचे थे।

अशोक तंवर ने यह भी भविष्यवाणी की है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की 85 से अधिक सीटें आ सकती हैं। फिलहाल भविष्य ही बताएगा कि अशोक तंवर की चेतावनी को पार्टी के नेता कैसे लेते हैं और उनकी भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं।

Tags:    

Similar News