हरियाणा के पानीपत में पलटी सेना की गाड़ी

Update: 2023-07-13 05:17 GMT

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में यमुना में सेना की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में करीब 6 जवान सवार थे। प्रशासनिक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है। जवान बुधवार को बाढ़ग्रस्त एरिया का दौरा करने के लिए निकले थे।

इससे पहले कैथल में जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक ईश्वर सिंह को महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र गुहला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे।

चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद पानी गांव में भर रहा है, जिसको लेकर विधायक वहां गए थे।जब वे गांव में पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

लोगों ने आरोप लगाया कि पांच साल में वह एक भी लोगों का दुख-दर्द जानने के लिए नहीं आए। अब यहां क्या करने आए हैं, इस दौरान एक महिला से बहस के दौरान ग्रामीण महिला आक्रोशित हो गई और गुस्से में विधायक के थप्पड़ जड़ दिया।

Tags:    

Similar News