कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन आमंत्रित

Update: 2023-06-22 14:51 GMT

भीलवाड़ा। कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को देय प्रोत्साहन राशि सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र राज किसान साथी पोर्टल से प्राप्त किये जायेेंगे। पोर्टल पर आवेदन 01 जुलाई से 30 सितंबर तक खुला रहेगा। संयुक्त निदेशक कृषि (वि.) इन्द्र सिंह संचेती ने बताया कि जिले के सभी कृषि संकाय संचालित विद्यालय,महाविद्यालय,विश्वविद्यालय कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को राज किसान साथी पोर्टल पर प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रोत्साहित करें।

प्रोत्साहन राशि का भुगतान छात्रा के जन आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। पिछले वर्ष उत्तीर्ण होने की अंकतालिका,राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य है। वर्ष 2023-24 मे कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 11वीं व 12वीं की छात्राओं को 15 हजार रू.प्रतिवर्ष, 04 वर्षीय स्नातक (उद्यानिकी,डेयरी,कृषि,अभि.खाद्य प्रसंस्करण) की छात्राओं व 02 वर्षीय स्नाकोत्तर (कृषि) की छात्राओं को 25 हजार रू प्रतिवर्ष,पी.एच.डी.(अधिकतम 3 वर्ष) की छात्राओं को 40 हजार रू प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि देय है।

Tags:    

Similar News