Ambala Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Ambala Accident : रविवार को अंबाला के महेश नगर इलाके में अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फड़ौली निवासी रेशम कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रेशम कुमार मोटरसाइकिल से अंबाला की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक एक डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जबकि डंपर चालक हादसे के तुरंत बाद फरार हो गया।पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।