प्रशासन को सैटेलाइट से मिली पराली जलाने की सूचना

Update: 2023-10-01 12:13 GMT
सोनीपत। प्रशासन को सैटेलाइट से गांव बुटाना में शुक्रवार को धान की फसल के अवशेष (पराली) जलाने की सूचना मिली। इसके बाद एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एस.डी.ओ. डा. राजेंद्र प्रसाद मेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पराली जलाने के दोषी 2 किसानों पर 2500-2500 जुर्माना लगाया गया। एस.डी.एम. ने कहा कि अगर कोई किसान पराली जलाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
धान के अवशेष जलाना पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है। आगजनी से सम्पत्ति, मानव जीवन व अन्य जीव-जंतुओं को भी हानि होती है। आग में किसान के मित्र कीट भी जलने से नष्ट हो जाते है। एस.डी.ओ. डा. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने बताया कि गांव बुटाना में पराली जलाने पर सुनील पुत्र रति राम और रणबीर पुत्र अमर सिंह को 2500-2500 रुपए जुर्माना किया गया। इन दोनों किसानों ने अपने खेत में धान की पराली में आग लगा रखी थी जिसकी सूचना सैटेलाइट से प्राप्त हुई है।
Tags:    

Similar News

-->