जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई की CWC की सदस्यता भी खत्म कर दी जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस आलाकमान की ओर से उनकी विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।

क्रॉस वोट करने के बाद बिश्नोई ने आज सुबह ट्वीट करके इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के खौफ से जंगल नही छोड़ा करते।" इसके कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सही वक्त पर लिया गया फैसला ही इंसान को औरों से अलग करता है।
Tags: