Tubewell की छत गिरने से किसान की हुई मौत

Update: 2024-07-02 17:21 GMT
Fatehabadफतेहाबाद: फतेहाबाद के पंजाब सीमा पर पडऩे वाले गांव थेहड़ी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आधी रात को खेत में पानी लगाने के लिए गए बुजुर्ग किसान पर ट्यूबवेल की छत गिर गई। तड़के उसके बेटे ने आकर देखा तो छत गिरी पड़ी थी और उसका पिता दबा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
Information के अनुसार थेहड़ी निवासी 67 वर्षीय महावीर सिंह खेती बाड़ी करता था। रात को उसके खेत में पानी की बारी थी, इसलिए वह पानी लगाने के लिए खेत गया हुआ था। वहीं रातभर से रुक रुक कर बारिश भी हो रही थी। जिस कारण वह पानी लगाने के बाद अपने खेत के ट्यूबवेल के कमरे में बैठ गया।
अस्पताल पहुंचे ग्रामीण निशान सिंह ने बताया कि 5-6 बजे महावीर सिंह खेत में पानी लगाने के बाद Tube Well संभालने के लिए ट्यूबवेल के कमरे में गया था और इसी दौरान कमरे की डाट वाली छत भरभराकर नीचे आ गिरी, जिसके नीचे वह दब गया। सुबह 6 बजे के बाद उसका बेटा विनोद अपने बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद पिता के पास खेत गया था। उसने देखा तो छत गिरी हुई थी और उसका पिता छत के नीचे दबा हुआ था, जिसके बाद उसने अन्य परिवारजनों को बताया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि morning से ही फतेहाबाद शहर व आसपास क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई, जिस कारण शहरभर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जगह जगह बरसाती पानी जमा हो गया। फतेहाबाद में 27 MM बारिश दर्ज की गई तो वहीं भट्टू में 55 एमएम बरसात हुई।
Tags:    

Similar News

-->