जाना था गोपालपुर पहुंचीं गई कधगोला, जाने क्या है मामला

अरुणाचल प्रदेश

Update: 2022-05-26 14:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की एक लड़की को बिहार के एक युवक से प्यार हो गया और प्रेमी से मिलने के लिए वह बिहार पहुंच गई। युवती. को गोपालपुर जाना था, लेकिन वह कटिहार के कधगोला पहुंचीं गई।कधगोला स्टेशन को गोपालपुर समझकर युवती ट्रेन से नीचे उतर गई। रेलवे सुरक्षा बल ने शक के आधार पर लड़की से पूछताछ शुरू की। लड़की ने बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की रहने वाली है। बिहार के गोपालगंज स्टेशन की बात सोच कर यहां उतरी है। लड़की ने बताया कि वह फेसबुक के जरिए गोपालगंज के गणेश के संपर्क में आई थी। दोनों दोस्त बन गए। फिर उन्होंने अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और बात करना भी शुरू कर दिया। पता ही नहीं चला कब दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते थे।

एक दिन लड़की ने युवक से कहा कि मुझे मिलना है। युवक ने उसे गोपालगंज आने को कहा। प्रेमी के कहने पर लड़की ने ईटानगर से गोपालपुर की यात्रा शुरू की, लेकिन जब वह सिलीगुड़ी पहुंची तो युवक से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। लड़की को अब चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। लड़की ने बिहार पुलिस से अपने फेसबुक फ्रेंड से संपर्क करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस से संपर्क किया है। लड़की के परिजनों को भी सूचना दी गई। इधर, पुलिस गोपालगंज पुलिस के भी संपर्क में है। युवक की तलाश की जा रही है। लड़की ने कहा कि गणेश उसे धोखा नहीं दे सकता।
Tags:    

Similar News

-->