Surat: बुर्का पहनी महिला ने बस ड्राइवर को बुरी तरह पीटा

Update: 2026-01-19 03:21 GMT
Surat सूरत: सूरत शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुर्का पहनी महिला ने बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। वहीं महिला की दबंगई देख बस में बैठे लोग भी हैरान रह गए। यहां एक महिला ने बीआरटीएस बस चालक के साथ मारपीट की। उसने बस चालक पर इतना तेज हमला किया कि उसका सिर फट गया।पूरा मामला सूरत शहर का बताया जा रहा है। यहां परिवहन निगम (BRTS) की बस में एक महिला ने ड्राइवर से मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक सूरत वाय जंक्शन से रेलवे स्टेशन जा रही सिटी बस में एक बुर्काधारी महिला का उग्र रूप देखने को मिला। मामूली बात को लेकर महिला इतनी उग्र हो गई कि उसने पहले बस चालक को थप्पड़ों से मारा। इसके बाद उसने हाथ में रखे मोबाइल फोन से बस चालक की पिटाई की, जिससे उसके सिर में चोट आई है।
बताया जा रहा है कि झगड़ा सिर्फ इस बात का था कि महिला बिना बस स्टैंड के बीच सड़क पर उतरना चाहती थी। महिला ने बस चालक को बीच में ही रोकने को कहा लेकिन ड्राइवर ने बिना बस स्टैंड के बीच में बस को रोकने से मना कर दिया। इतनी सी बात पर महिला ने गुस्से में आकर बस ड्राइवर की पिटाई कर दी।फिलहाल पुलिस बुर्के वाली दबंग महिला की तलाश कर रही है।
Tags:    

Similar News