Surat: अपार्टमेंट में तीन बहनों समेत चार लोग मिले मृत

Update: 2024-06-15 14:14 GMT

Surat सूरत : गुजरात के सूरत शहर के एक अपार्टमेंट में शनिवार को 58 वर्षीय एक महिला, उसकी दो बहन और बहनोई मृत मिले। पुलिस उपायुक्त (DCP) आर.पी. बरोट ने बताया कि प्रथम दष्टया गैस से चलने वाले गीजर को चालू छोड़ने के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है। मौत के वास्तविक कारणों का हालांकि अभी कारण पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह नौ बजे के आस-पास शवों के बारे में सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि
FLATE
मालिक जसुबेन वधेल, उनकी बहन शांताबेन बधेल (53), गौरीबेन मेवाड़ (55) और गौरीबेन के पति हीराभाई (60) के शव अपार्टमेंट में पाए गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित शुक्रवार रात करीब 10 बजे सो गए थे। बारोट ने कहा, ‘‘जसुबेन का बेटा सुबह करीब आठ बजे उन्हें देखने गया और उन्हें बेहोश पाते ही पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों ने उल्टी की थी।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और शवों को POSTMARTEM
के लिए भेज दिया गया है।'' उन्होंने बताया कि हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी पता नहीं लगा है, लेकिन पीड़ितों की मौत दम घुटने के कारण होने की आशंका है, क्यूंकि वहां गैस से संचालित गीजर चल रहा था। बारोट ने कहा कि आत्महत्या की आशंका कम है, लेकिन POLICE सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News