Gujrat गुजरात। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह गुजरात के वडोदरा शहर में सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। बापोद पुलिस थाने के निरीक्षक एमआर संगाडा ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े नौ बजे सयाजीपुरा इलाके में विनायक सोसायटी की इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित किरण राणा का जला हुआ शव उस कमरे से बरामद किया गया, जहां आग लगी थी। संगाडा ने बताया कि शव बिस्तर पर मिला, जिससे लगता है कि पीड़ित की मौत नींद में हुई होगी। उन्होंने बताया कि मृतक एक निजी फर्म में काम करता था और आग लगने के समय वह फ्लैट में अकेला था, क्योंकि उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए काम कर रही है। बापोड़ पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे आग और नहीं फैल पाई।
एक अधिकारी ने बताया कि आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे आग और नहीं फैल पाई।