Inter-religious marriage को लेकर रिश्तेदारों ने व्यक्ति की हत्या कर दी: पुलिस

Update: 2024-08-06 01:30 GMT
  Devbhumi Dwarka देवभूमि द्वारका: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के पुरुष रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को भानवड़ तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला के भाइयों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याग्निक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की, जो उनके अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे। एफआईआर के अनुसार, शेधाखाई निवासी दुधरेजिया को उसी गांव की मुस्लिम परिवार की महिला रमजा से प्यार हो गया। उन्होंने महिला के परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर कोर्ट में शादी कर ली।
जून में अपनी बच्ची के जन्म के बाद दंपति गांव लौट आए और रमजा के परिवार ने इसे अस्वीकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को दुधरेजिया अपने दोस्त हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था, तभी उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर लोहे के पाइप, कुल्हाड़ी और चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जामनगर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर भानवड़ पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद देथा, सलीम देथा, जुमा देथा, अहमद देथा, उस्मान मूसा और होथी कसम के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News

-->