Surat में 1.41 करोड़ की बड़ी ठगी, बॉलीवुड शो के नाम पर इवेंट कारोबारी से धोखाधड़ी

Update: 2026-06-26 14:05 GMT

Surat: गुजरात के सूरत में 1.41 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक इवेंट व्यवसायी को बॉलीवुड कलाकारों के लाइव शो कराने के नाम पर ठगा गया। Surat के वराछा इलाके में रहने वाले इवेंट कारोबारी मगनभाई बोर्दा और उनके साथी अभिषेक बाडे ‘शुभारंभ एंटरटेनमेंट’ नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं।शिकायत के अनुसार, फरवरी 2024 में मुंबई की एक कथित मनोरंजन कंपनी से जुड़े कुछ लोगों ने संपर्क कर दावा किया कि उनके बॉलीवुड सितारों से मजबूत संबंध हैं और वे बड़े लाइव शो आयोजित कर सकते हैं।

आरोपियों ने पहले गायक Arijit Singh का शो सूरत में कराने का प्रस्ताव दिया और टोकन राशि के रूप में 11 लाख रुपये ले लिए।बाद में उन्होंने कहा कि यह शो संभव नहीं है और फिर कॉमेडियन Kapil Sharma तथा डांसर Nora Fatehi के शो कराने का वादा किया।इसके बाद कलाकारों की फीस, होटल बुकिंग, वेन्यू और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.41 करोड़ रुपये से अधिक जमा करवा लिए गए।

लंबे समय तक कोई आयोजन न होने पर कारोबारी को शक हुआ। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे एक चेक दिया गया, जो बाद में बाउंस हो गया।शिकायत में यह भी आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। उतराण पुलिस स्टेशन में इस मामले में धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक धमकी के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News