फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल ही नहीं बल्कि विकास का मॉडल देश और गुजरात में स्थापित किया है, इसे हमें आगे बढ़ाते हुए देश को आगे बढ़ाना है. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंचे.


Tags: