Morbi: गुजरात के मोरबी जिले के वांकानेर इलाके में शुक्रवार को माटेल रोड स्थित एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और प्रयास जारी थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।