Gujarat गुजरात: गुजरात के सूरत जिले में सोमवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग में कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दो श्रमिकों की हालत गंभीर है। एसडीएम वीके पिपलिया ने बताया कि यह घटना दोपहर में जोलवा गाँव स्थित संतोष टेक्सटाइल मिल में हुई जब रसायनों से भरा एक ड्रम फट गया।
पिपलिया ने मौके पर बताया कि विस्फोट के कारण आग लग गई, जिससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। उनका सूरत के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस बीच, जिला अग्निशमन अधिकारी पीबी गढ़वी ने बताया कि बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कई टीमें मौके पर पहुँचीं। प्रबंधक और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 15-20 लोग घायल हैं। हमने दो शव बरामद किए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।