Gujarat: छावा फिल्म देखकर भड़क गया शख्स, थिएटर में चिल्लाकर की ऐसी हरकत कि पहुंचा सलाखों के पीछे

Update: 2025-02-19 02:46 GMT
Gujarat गुजरात: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' खूब धूम मचा रही है और अच्छा कलेक्शन कर रही है. महज तीन दिनों में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, लेकिन इस बीच एक शख्स ने थिएटर में चल रही फिल्म के बीच में थिएटर की स्क्रीन का पर्दा फाड़ दिया. बताया जा रहा है कि शख्स नशे की हालत में था. उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह मामला गुजरात से सामने आया है, जहां एक सिनेमा हॉल में फिल्म 'छावा' चल रही थी. इसी बीच एक दर्शक नशे में धुत होकर आया और स्क्रीन के पास जाकर चिल्लाने लगा. फिर उसने थिएटर की स्क्रीन का पर्दा फाड़ दिया. नशे में धुत शख्स की हरकत देखकर थिएटर स्टाफ वहां पहुंच गया और उसे वहां से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया|
बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले रविवार 16 फरवरी की है. पर्दा फाड़ने वाले शख्स की पहचान जयेश वसावा के रूप में हुई है. ऐसी ही हरकत थिएटर में एक और शख्स ने की, जो घोड़े के साथ सिनेमा हॉल में घुस गया. फिल्म देखने आए एक शख्स ने छत्रपति संभाजी महाराज की वेशभूषा पहनी और घोड़े पर सवार होकर मूवी थिएटर पहुंचा. अब उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है|
फिल्म 'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, संभाजी महाराज की भूमिका विक्की कौशल ने निभाई है. फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना नजर आईं. फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 24.10 करोड़ रुपये रहा|
Tags:    

Similar News