चक्रवाती तूफान: लोगों को सरकार देगी सहायता राशि

Update: 2023-06-16 15:33 GMT
अहमदाबाद । बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों को सरकार सहायता राशि देगी। सरकार उन्हें 5 दिन के हिसाब से मदद करेगी। वयस्क लोगों को 100 रुपए प्रतिदिन और बच्चों को 60 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से यह सहायता राशि दी जाएगी।
बिपरजॉय चक्रवाती तूफान कच्छ में लैंडफॉल करने के बाद आगे की ओर रुख कर चुका है। चक्रवाती तूफान का सर्वाधिक नुकसान कच्छ जिले के मांडवी और द्वारका में हुआ है। इसके अलावा जामनगर, पोरबंदर और मोरबी में भी क्षति पहुंची है। लोगों की सहायता के लिए सरकार ने तूफान से पूर्व स्थलांतरित किए गए एक लाख 8 हजार लोगों को सहायता राशि देगी। जिसमें वयस्क लोगों को 5 दिन का 500 रुपए और बच्चों को कुल 300 रुपए की राशि दी जाएगी।
Tags:    

Similar News