चक्रवात बिपरजॉय: तूफानी हवा के कारण दीवार गिरने से एक महिला की मौत

Update: 2023-06-16 17:09 GMT
चक्रवात बिपरजॉय का अभी 36 घंटों तक राज्य में असर रहेगा। तूफान के कारण बारिश और तूफानी हवाएं चल रही है। वडोदरा के चिखोदरा धनियावी में तेज हवा के कारण एक इमारत की दीवार गिर गई। इसी दीवार के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। मवेशियों को चारा देने के लिए आई महिला की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला को बाहर निकाला। हालांकि, अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
शहर के नागरवाड़ा क्षेत्र में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गये। महानगरपालिका वार्ड नंबर 7 के कार्यालय के समीप अचानक आई तेज हवा के कारण बरगद का एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से तीन लोग पर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक रिक्शा और दो दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से नगरवाड़ा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया। दमकल के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। साथ ही पेड़ों को काटकर सड़क खोलने का काम किया गया। वहीं, दूसरी ओर घायल लोगों का आरोप है कि कई बार पेशकश करने के बाद भी पेड़ की हालत खराब होने के बावजूद प्रसासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
Tags:    

Similar News

-->