सत्तरी: गोवा के सत्तरी स्थित पोरियम में गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (GIM) कैंपस के हॉस्टल में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। वालपोई पुलिस ने संस्थान की 26 वर्षीय छात्रा सुकन्या सब्बानी को अपनी ही रूममेट पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने हॉस्टल के कमरे में सो रही थी, तभी सुकन्या ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। इस अचानक हुए हमले में पीड़िता की गर्दन और हाथों पर कई गहरे घाव आए हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद वालपोई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुकन्या सब्बानी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत (कस्टडी) में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल हमले के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।
Tags: