कार में डीजल भरवाने को लेकर विवाद

Update: 2024-05-29 01:26 GMT
कानपूर: खानचंद्रपुर खड़ंजा के पास सोमवार देर शाम कार में डीजल भरवाने को लेकर विवाद में ठेकेदार, उसके बेटे व दो चालकों ने 220 केवी ग्रिड उपकेंद्र रनियां में तैनात जेई को पीटा। इससे उनका सिर फट गया। घटना का वीडियो बनाने पर तकनीशियन को भी पीटा गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इधर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ ने अधीक्षण अभियंता पारेषण से मिलकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और ठेकेदार की फर्म को काली सूची में डालने और सभी अनुबंध निरस्त करने की मांग की।
Tags:    

Similar News