शंकर नगर में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2021-10-07 13:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। शंकर नगर निवासी 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार नोखे लाल साहू पिता पतिराम साहू ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।

Tags:    

Similar News