रायपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, डंपर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

छग

Update: 2026-06-12 14:28 GMT
Raipur. रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना फाउंड ऑन राजभवन के पास की बताई गई है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजय सेन पिता मुलायम सेन उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7 ग्राम केसली थाना केसली जिला सागर मध्यप्रदेश हाल तात्यापारा चौक रायपुर के रूप में हुई है। घटना के समय संजय सेन अपने साथी गुरजीत सिंह उर्फ मक्खन सिंह के साथ मोटरसाइकिल (सीजी 10 एए 8381) से घूमने निकला था। बाइक संजय सेन चला रहा था। जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच दोनों राजभवन क्षेत्र के पास पहुंचे थे।


तभी डंपर क्रमांक सीजी 13 एआर 3315 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की सहायता से दोनों को तत्काल डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) रायपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुरजीत सिंह का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रारंभिक मर्ग कायम किया। बाद में गवाहों के बयान और परिजनों की पहचान के आधार पर मृतक की पुष्टि की गई। पुलिस ने घटनाक्रम के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(बी), 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर मर्ग की जानकारी एसडीएम को भेज दी गई है।
Tags:    

Similar News