बैडमिंटन खेलते समय युवक की संदिग्ध मौत, देखें LIVE VIDEO...

छग

Update: 2025-05-23 08:07 GMT
Raipur. रायपुर। सप्रे शाला परिसर स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में खेलते समय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को खेल के बाद कोर्ट के बाहर बैठते और अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है। कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान हिमांशु श्रीवास्तव, निवासी सेक्टर-4, भिलाई के रूप में की है। वर्तमान में वह रायपुर के अमलीडीह स्थित खुशी इंक्लेव में अपनी पत्नी के साथ निवास कर रहे थे।


शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं पर शुरू कर दी गई है। युवक की पहली बार एकेडमी में खेलने की जानकारी भी सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
Tags:    

Similar News