बहन से छेड़छाड़ करने पर युवक की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

छग

Update: 2023-06-18 15:25 GMT
सक्ती। बहन से छेड़छाड़ करने से मना करने पर आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। हत्या में आरोपी के साथ उसकी दो बहनें भी शामिल थी। जिन्होंने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की। हत्या के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी व उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। ग्राम सेंदरी भाटापारा में रहने वाली 18 वर्ष बिंदिया रात्रे ने जैजैपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी नाबालिग छोटी बहन को कल 11:00 बजे नहाने जाते समय गांव का ही 22 वर्षीय रामनारायण सुल्तान छेड़ रहा था। नाबालिक ने इसकी जानकारी वापस आकर अपने भाई 27 वर्षीय एकलव्य रात्रे को दी। एकलव्य ईट भट्टे में ईंट बनाने का काम करता है। बहन के साथ छेड़खानी की खबर सुनकर एकलव्य रात्रे रामनारायण सुल्तान के घर गया। उसे अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ ना करने की समझाइश देने लगा।
रामनारायण सुल्तान समझाइश से नाराज होकर घर के अंदर गया और घर से टंगिया लेकर निकला। उसने एकलव्य के बाएं कान की कनपटी पर सिर के पास हमला कर दिया। इसके साथ ही रामनारायण की दो बहने समारिन बाई व कुमारी बाई लाठी डंडा लेकर घर से निकले और एकलव्य के बाल खींचते हुए उन्हें लाठी-डंडे से एकलव्य को मारने लगे जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बीच बचाव करने आई मृतक की बहन बिंदिया से भी आरोपियों ने मारपीट की। जिसके बाद तीनों एकलव्य को छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों के द्वारा इसकी सूचना घरवालों को दी गई है। जिसके बाद डायल 112 की मदद से एकलव्य को उसके घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाये। जहां डाक्टरों ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जैजैपुर थाने में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टंगिया, लकड़ी का बेड़ी, जब्त किया है। आज उन्हें अदालत में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
22 वर्षीय रामनारायण पिता धनेश्वर सुल्तान, 20 वर्षीय कुमारी पिता धनेश्वर सुल्तान, 19 वर्षीय समारीन पिता धनेश्वर सभी निवासी ग्राम सेंदरी भाठापारा थाना जैजैपुर जिला सक्ती।
Tags:    

Similar News

-->