फोन नहीं उठाती हो...नाराज युवक ने कर दी महिला मित्र की पिटाई

छग न्यूज़

Update: 2022-01-20 05:28 GMT

बिलासपुर। युवक ने महिला मित्र को अपने घर मिलने के लिए बुलाया फिर बेल्ट और जूतों से पिटाई कर दी। किसी तरह भागकर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तिफरा के यदुनंदन नगर में रहन वाली 25 वर्षीय महिला की मोहल्ले में रहने वाले संतोष तिवारी से दोस्ती है। बुधवार की सुबह पांच बजे युवक ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया।

इस पर महिला उसके घर पहुंची। बातचीत के दौरान फोन नहीं उठाने की बात कहते हुए संतोष महिला से विवाद करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने बेल्ट निकालकर महिला की पिटाई शुरू कर दी। महिला ने किसी तरह बेल्ट उससे छीन लिया। इसके बाद युवक ने महिला की जूतों से पिटाई की। मारपीट के बीच महिला किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। इस दौरान उसका मोबाइल युवक के घर ही छूट गया। महिला ने मारपीट की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद सिरगिट्टी थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Tags:    

Similar News