बारिश को लेकर येलो अलर्ट, IMD ने सावधानी बरतने की सलाह दी

छग

Update: 2025-09-04 04:05 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार की शाम से ही प्रदेश के कई जिलों लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने 4 सितंबर यानी आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज होने वाली बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई।

Tags:    

Similar News

null