12 जिलों में आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट

Update: 2025-06-06 02:42 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब जनता को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने के बाद हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है।

वहीं अगर आज के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और शाम होते ही बरसात होने की भू संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है।

मौसम विभाग के अनुसार, फ़िलहाल प्रदेश में भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

Tags:    

Similar News