महिलाओं ने की `छोटी सी पहल` की शुरुआत, कोरोना काल में जरूरत मंदो को निशुल्क भोजन की व्यवस्था

Update: 2021-05-07 08:59 GMT

रायपुर। कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए कई संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता आगे आकर अपना सहयोग दे रहे है। इसी कड़ी में राजधानी की 5 महिलाओं ने भी एक `छोटी सी पहल` की शुरुआत करते हुए कोरोना संक्रमितों व होम आइसोलेशन में रहने वाले परिवारों के लिए निशुल्क भोजन की घर पहुंच सेवा शुरू की है। महिलाओं के इस सार्थक पहल के चलते कई लोगों को लाभ मिलेगा। भोजन की बुकिंग के लिए संस्था ने नंबर जारी किया है, जिसपर प्रातः 9.30 बजे तक सुबह का भोजन तथा रात का भोजन दोपहर 4.30 बजे तक आर्डर किया जा सकता है। महिलाओं की इस पहल का अन्य संस्थाओं को भी अनुसरण करना चाहिए। भोजन की बुकिंग के लिए कंचन- 8269582953 तथा उत्तम- 8617458924 से संपर्क किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News