शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में महिला पालक जागरूकता अभियान प्रारंभ

Update: 2023-08-25 11:29 GMT

छुईखदान। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन लगातार कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं।ग्राम के पुरुष पालकों को हमेशा आमंत्रित करते हैं परंतु उपस्थिति नगण्य होती थी। जो भी विचार विमर्श करना है वह हो नही पाता था और अक्सर देखा भी जाता है की पुरुष पालक अपने काम धंधा के कारण अपने घर से बाहर होते हैं।बच्चों के आसपास महिला पालक ही ज्यादा होते हैं तो क्यों न एक नया प्रयोग किया जाए। आज हर महिला कुछ न कुछ पढ़ी लिखी है और सुबह शाम अपने गृहस्थी के साथ बच्चों को कुछ न कुछ जरूर पढ़ा लिखा सकती है इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए महिला पालक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।जिसमे महिला पालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।आज की बैठक में बच्चों की दैनिक उपस्थिति,

स्वास्थ्य, गृह कार्य, नैतिक और बौद्धिक शिक्षा, स्वच्छता,

संस्कार, प्रतिदिन अपने घर और स्कूल की पढ़ाई_ लिखाई के बारे में गंभीर चिंतन मनन किया गया।बच्चों के द्वारा सीखने सिखाने पर चर्चा किया गया।होशियार और कमजोर बच्चों पर चिंतन मनन किया गया।आने वाले विधान सभा,लोक सभा और पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का जागरूक होना बहुत ही जरूरी है।जिनका भी उम्र 18 वर्ष हो चुका है उनका नाम मतदाता सूची में जरूर जोड़वाएं। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनका नाम जरूर करवाएं।आज के कार्यक्रम को प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम राम,अतिथि शिक्षक कुमारी ओगेश्वरी धुर्वे,केशरी जंघेल,तीजन बाई,खरे, रेखा बाई, रेवती बाई, उमा बाई, रूपी बाई, कांति बाई,सिलोचनी बाई, तिजन बाई,जमुना बाई,दुलारी बाई,संतोषी बाई,जंत्री बाई उत्तरा बाई, गमलेश्वरी बाई,माधुरी बाई,मीना बाई, गुलेश्वरी बाई,रूखमणी बाई,गणेशियां बाई,रेवती बाई,जमुना बाई,नीर बाई,ममता बाई, धान बाई,पुष्पा बाई,मुन्नी बाई,लता बाई,ललिता बाई,फगनी बाई,फूल बाई,कांति बाई आदि महिला पालकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Tags:    

Similar News

-->