देवपुरी में घरेलू विवाद में मारपीट, महिला घायल

छग

Update: 2026-06-28 12:55 GMT
Raipur. रायपुर। भांठापारा देवपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। 27 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान घर में रखा उसके ससुर का पुराना गद्दा खराब होने पर वह उसे बाहर फेंकने के लिए निकाल रही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके जेठ विजय पात्रे और जेठानी चांदनी पात्रे ने आपत्ति जताई और महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने गालियां देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान विजय पात्रे ने अपने हाथ में पहने कड़े से भी हमला किया। मारपीट में महिला के सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है तथा खून निकल आया। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। महिला का कहना है कि घटना को उसके पति गणेश्वर पात्रे, ससुर केजू राम पात्रे और आसपास के लोगों ने देखा और सुना है। घायल महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News