तीन भालुओं ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

छग

Update: 2023-05-09 14:44 GMT
कोरबा। कोरबा में वन्यप्राणियों का ग्रामीणों पर हमले का सिलसिला नहीं थम रहा हैं। हाथियों के द्वारा गाँवों में दस्तक की खबर की बीच अब भालुओ के दल ने एक महिला को अपना शिकार बनाया हैं। मामला कोरबा वनमंडल क्षेत्र के पसरखेत वन परिक्षेत्र में केराकछार गांव का हैं। यहाँ एक 45 साल की महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। महिला जंगल की तरफ तेंदूपत्ता तोड़ने गई हुई थी। इसी दौरान उसकी भिड़ंत भालुओ से हो गई। इस हमले के बाद महिला ने समझदारी दिखाई और वह घटनास्थल पर बिना किसी हरकत के घायल अवस्था में लेटी रही। भालुओं ने उसे मृत समझा और फिर जंगल की तरफ लौट गए। इस हमले की जानकारी जैसे ही दुसरे लोगों को मिली उसे फ़ौरन कोरबा के मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिओल कराया गया। यहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। महिला का नाम सुखमत बाई हैं। बहरहाल वनमंडल के अफसर भी अस्पताल पहुंचकर महिला से जानकारी जुटा रहे हैं।
Tags:    

Similar News