चरित्र पर शक को लेकर पत्नी ने की पति पर चाकू से जानलेवा हमला, FIR दर्ज

छग

Update: 2025-07-13 14:57 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। ताजनगर निवासी समीम, जो कि पंडरी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है और पेशे से टाइल्स मिस्त्री है, ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित समीम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी काजल यादव से उसका प्रेम विवाह तीन साल पहले हुआ था। दोनों के एक डेढ़ साल का बेटा मोहम्मद इस्माईल भी है। समीम का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर पैसों और चरित्र को लेकर शक करती थी, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था।


गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला
दिनांक 11 जुलाई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे, काजल यादव ने एक बार फिर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी हिंसक हो गई कि आरोपी पत्नी ने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की, फिर सब्जी काटने वाले छोटे चाकू से पति की पीठ और गले पर हमला कर दिया। घायल समीम ने किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी मां गुलशन बानो और भाई मोहम्मद आरिफ के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पत्नी की गालियां सुनकर वह मानसिक रूप से भी आहत हुआ है। घटना के तुरंत बाद समीम इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल गया, जहां उसकी पीठ और गले के जख्मों का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी पाकर पंडरी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News