केरल की ननों का छत्तीसगढ़ में क्या काम: बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-07-30 15:03 GMT
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को संसद में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण के मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी विपक्षी दलों पर सुनियोजित तरीके से "धर्मांतरण का उद्योग" चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लालच, भय और प्रलोभन जैसे हथकंडों का उपयोग कर भोले-भाले
आदिवासियों
को उनके मूल धर्म से अलग किया जा रहा है। यह केवल एक सामाजिक अपराध नहीं है, बल्कि यह भारत की जनसंख्या संरचना, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र की एकता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियाँ धर्म की आड़ में सामाजिक असंतुलन पैदा करने का माध्यम बन चुकी हैं।


उन्होंने कहा कि यह समय अब चुप बैठने का नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की यह साजिश अब बेनकाब हो चुकी है और देश की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है। "हम यह नहीं होने देंगे," उन्होंने दोहराया। बृजमोहन ने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ को किसी भी हाल में धर्मांतरण का अड्डा नहीं बनने देंगे। आदिवासियों की आस्था, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए हर मंच पर लड़ाई जारी रहेगी — चाहे वह संसद हो, सड़क हो या न्यायालय। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे संगठनों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नकेल कसी जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और अपने क्षेत्र में होने वाले इस प्रकार के प्रयासों की जानकारी प्रशासन को दें।
Tags:    

Similar News