छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश
रायपुर: यूपी से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। राजधानी के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा भी छाया रहा। भिलाई में आंधी तुफान के बाद छींटे पड़े।
मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।