सांकेतिक तस्वीर
रायपुर। छठ्ठी कार्यक्रम में झुमा झटकी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने खमतराई पुलिस से की है. और बताया कि वे छठ्ठी कार्यक्रम मे बाजा वालो की सायकल को चला रहा था।
तो एक युवक चितरू सायकल चलाने से मना किया और गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर चितरू अपने साथी छोटू, भकला, प्रतीक को बुलाकर झुमा झटकी करने लगे. इतना ही नहीं शराब की बोतल से सिर हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी के आंख में भी चोट आई है. इस बीच आरोपियों ने प्रार्थी की पत्नी पर भी हमला किया है. वही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. और जांच में जुट गई है.