demo pic 

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले नक्सलियों ने ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। आज ग्रामीण का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फ़िलहाल पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना ताडोकी थाना क्षेत्र के चिंगनार गांव की है, जहां नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 21 मई को ग्रामीण लच्छू मरकाम का घर से अपहरण कर लिया था, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल मे लच्छू का शव पड़ा देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी है।

Tags: