Raipur. रायपुर। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला में सम्मिलित हुआ। कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, माननीय मंत्री गण, विधायक साथी एवं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज सहित पार्टी के पदाधिकारी गण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।