दुर्ग में डॉक्टर-गार्ड विवाद पर बवाल, छत्तीसगढिया क्रांति सेना का प्रदर्शन
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में डॉक्टर द्वारा गार्ड की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में छत्तीसगढिया क्रांति सेना ने न्याय की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौकी पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और क्रांति सेना कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। प्रदर्शनकारी लगातार दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित गार्ड को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी शांतिपूर्ण मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।