केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बेटे निखिल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

छग

Update: 2025-08-26 12:17 GMT
Raipur. रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने प्रिय पुत्र निखिल को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए लिखा कि “प्रिय बेटा निखिल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मां महामाया से प्रार्थना है कि वे तुम्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन में सफलता की ऊँचाइयाँ प्रदान करें।”

साहू ने अपने संदेश में यह भी कामना की कि निखिल का जीवन सदा सत्य, संस्कार और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में संस्कार और सेवा ही सबसे बड़ी पूंजी है, जिससे इंसान समाज और देश की भलाई के लिए कार्य करता है।

शुभकामनाओं की बधाई
तोखन साहू के संदेश के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने भी निखिल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निखिल के जन्मदिन को लेकर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। तोखन साहू हमेशा परिवार और समाजिक मूल्यों को प्राथमिकता देते आए हैं। उनके द्वारा बेटे को दिए गए संदेश में भी यह झलकता है कि वे न केवल एक जिम्मेदार राजनेता हैं, बल्कि परिवार के प्रति समर्पित पिता भी हैं।
Tags:    

Similar News