चैत्र नवरात्रि पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने महामाया देवी मंदिर में किए दर्शन

छग

Update: 2025-04-05 14:18 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को रतनपुर स्थित शक्तिपीठ आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दरबार में दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में माँ के जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंत्री तोखन साहू ने माँ महामाया से प्रदेश और देश की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शक्तिपीठ में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।



Tags:    

Similar News