Raipur. रायपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सभी रामभक्तों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा और मानव मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देता है। राज्यमंत्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें एक सशक्त, न्यायप्रिय और सुसंस्कृत समाज की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रभु से सभी लोगों के स्वस्थ, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की। उनका यह संदेश न केवल आस्था से जुड़ा हुआ है, बल्कि जीवन मूल्यों की महत्ता को भी उजागर करता है।