विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की आत्मीय मुलाकात

छग

Update: 2025-10-31 15:05 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने उनके रायपुर स्थित निवास (स्पीकर हाउस) में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात पूरी तरह सौजन्य भेंट थी, लेकिन बातचीत के दौरान राज्य में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।


डॉ. रमन सिंह ने मंत्री जुएल ओराम का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता की झलक से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा उसके जनजातीय समाज में बसती है, और राज्य सरकार इस दिशा में जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से सतत प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने भी छत्तीसगढ़ की जनजातीय नीतियों और सामाजिक पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रखेगी। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, वनाधिकार, जल-वन-भूमि संरक्षण, और आदिवासी अंचलों में आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई रचनात्मक सुझावों पर चर्चा की।
Tags:    

Similar News