मंदिर हसौद में 6 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 61 हजार का माल जब्त

छग

Update: 2025-07-28 14:17 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एण्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 06 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹61,000 आंकी गई है।
रेलवे स्टेशन के पास छिपाकर रखा था गांजा
मामला थाना मंदिर हसौद क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास स्थित एक शेड का है, जहां कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी हैं
करण यादव, पिता बुधराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी मंदिर हसौद, रायपुर।
विजय कुमार मानिकपुरी, पिता मनमोहन दास मानिकपुरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम छतौना, थाना मंदिर हसौद, रायपुर
तलाशी में गांजा से भरे थैले मिले
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जब पुलिस ने उनके थैलों की तलाशी ली तो उनमें गांजा रखा मिला। कुल 6 किलो 10 ग्राम मादक पदार्थ मौके से जब्त किया गया।
थाना मंदिर हसौद में अपराध दर्ज
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 316/25 धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारियों, एण्टी क्राइम यूनिट और सायबर सेल की टीमें लगातार मुखबिरों से सूचना लेकर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही हैं।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में थाना मंदिर हसौद प्रभारी निरीक्षक आशीष यादव, एण्टी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उप निरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आरक्षक मुनीर रज़ा, तुकेश निषाद और लक्ष्मीनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायपुर पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि नशे का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags:    

Similar News