लाखों के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

छग

Update: 2023-03-02 16:21 GMT
सुकमा। जिले के गदीरास थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार पुरुष नक्सली 8 लाख एवं महिला नक्सली 2 लाख का छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इनाम घोषित है। पुरुष नक्सली प्लाटून नंबर 24 डिप्टी कमांडर 8 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था।
वहीं महिला नक्सली कांगेर घाटी एरिया कमेटी सदस्य 10 वर्षों से सक्रिय थी। ये दोनों नक्सली दंपत्ति दंतेवाड़ा एवं सुकमा क्षेत्र में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल थे। थाना गदीरास क्षेत्र के परिया जंगल पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। डीआरजी और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई थी।
Tags:    

Similar News