रामनगर में देर रात दो नाबालिगों पर धारदार हथियार से हमला, पांच आरोपी हिरासत में
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के रामनगर चौकी क्षेत्र में बीती रात एक झगड़े के दौरान दो नाबालिगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। यह घटना रात करीब 11 बजे की है जब कुछ आरोपीगण गाली-गलौच कर रहे थे, जिसे रोकने पर विवाद बढ़ गया और बात हिंसक हमले तक पहुंच गई। घटना में श्याम लाल निषाद (15 वर्ष) और धीरेंद्र निषाद (17 वर्ष) नामक दो किशोर घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां धीरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जबकि श्याम लाल का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) महोदय ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया, जहां वे ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से इन तीनों को पकड़ा गया। बाकी दो आरोपियों को धरसींवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपीगण की पहचान इस प्रकार है:
प्रहलाद साहू, उम्र 19 वर्ष
साधु उर्फ गोली साहू, उम्र 20 वर्ष
शिव निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष
दो अन्य अपचारी बालक
(सभी आरोपी रामनगर निवासी हैं)
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि शांति बनी रहे।