विधानसभा में गांजा और बटनदार चाकू के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार

छग

Update: 2026-03-31 16:45 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर के थाना विधानसभा क्षेत्र में ए.सी.सी.यू. और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को गांजा और बटनदार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 03.070 किलोग्राम गांजा, 02 बटनदार चाकू, 02 मोबाइल फोन और मोटर सायकल जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,23,500/- रुपये आंकी गई है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ए.सी.सी.यू.) को सूचना मिली कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छपोरा स्थित छपोरा पुलिया के पास दो युवक दोपहिया वाहन में गांजा लेकर बैठे हैं और बिक्री के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की पुष्टि करने के बाद टीम को आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया गया।
ए.सी.सी.यू. और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दो युवकों की पतासाजी की। आरोपियों ने जब टीम से बातचीत करने का प्रयास किया तो दोनों वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हिमांशु वर्मा उर्फ करण उर्फ टोब्बेल और कोमल वर्मा उर्फ फिरंगी बताया। जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास रखे थैले की तलाशी ली। तलाशी में 03.070 किलोग्राम गांजा और 02 बटनदार चाकू पाए गए। इसके साथ ही उनके पास 02 मोबाइल फोन और मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 के व्ही 1021 भी जप्त किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 111/26 के तहत धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट और धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से जब्त किए गए गांजा और अन्य सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,23,500/- रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु वर्मा उर्फ करण उर्फ टोब्बेल पिता कमलेश वर्मा (20 वर्ष) निवासी संगम चैक नरदहा और कोमल वर्मा उर्फ फिरंगी पिता स्व. नंदलाल वर्मा (24 वर्ष) निवासी संगम चैक नरदहा शामिल हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से रायपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में नशे की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई जा सके।
Tags:    

Similar News